झांसी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को सात बांग्लादेशियों को पकड़ लिया है। इन लोगों पर फर्जी कागजात इस्तेमाल कर कर्मा होटल में रुकने का आरोप लगा है। वहीं, होटल कर्मियों यह भी आरोप है कि सातों के बांग्लादेशी होने का पता चलने के बाद भी पुलिस को जानकारी नहीं दी। अब पुलिस होटल पर भी कार्रवाई करने का मन बना रही है।