फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कुलपति का पुतला फूंक रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार, बाद में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पर फीस वृद्धि के विरोध में कुलपति का पुतला फूंक कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को नवाबाद थाना पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया। छह कार्यकर्ताओं को दिनभर थाने में रखा गया। शाम को उनको छोड़ दिया गया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फीस वृद्धि के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कुलपति को सौंपा था। इस दौरान कार्यकर्ता कुलपति के फीस वृद्धि को लेकर हुई वार्ता से संतुष्ट नहीं थे। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला फूंकने का फैसला लिया। प्रदेश अध्यक्ष नफीस मकरानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पर एकत्रित हो गए, मगर तभी सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस छह कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने ले आई। सूचना पर कांग्रेस नेता राहुल राय व अन्य थाने पहुंच गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शाम को मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें