फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के गांजा के साथ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जखौरा पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 6 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान जनपद जालौन के ग्राम कुसमिलिया निवासी अर्जुन लोधी के रूप में हुई। वह बाइक से गांजे की यह खेप ले जा रहा था। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी। पुलिस टीम कारीपहाड़ी कट, कस्बा बांसी के पास पहुंची। उन्होंने अर्जुन लोधी को बाइक सहित पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा रायपुर छत्तीसगढ़ से लाया गया था। वह इसे जालौन ले जा रहा था। पुलिस ने अर्जुन लोधी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि जखौरा की बांसी पुलिस ने गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें