फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुजुर्ग को गोली मारने वाले तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी/चिरगांव। 22 सितंबर को अतपेई गांव में विवाद के बाद बुजुर्ग को गोली मारकर घायल करने के तीसरे आरोपी तुलसी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना चिरगांव के अतपेई गांव में आपसी रंजिश के दौरान मातादीन यादव (65) को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। दोनों के बीच कोटे की दुकान को लेकर रंजिश चल रही थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशल किशोर, रामनारायण, तुलसी एवं राजकुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने कुछ दिन बाद ही मुख्य आरोपी कौशल एवं उसके पिता रामनारायण को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को आरोपी तुलसी यादव के चिरगांव में मौजूद होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके। राजकुमार की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें