फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रक सीज, एक दुकान पर एफआईआर के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। कोतवाली इलाके में सबसे ज्यादा लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है। बुधवार सुबह अधिकारियों ने सुभाषगंज पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। यहां एक दुकान पर भीड़ लगती देख अधिकारियों का पारा गर्म हो गया। जिसके चलते अधिकारियों ने मौके पर ही दुकानदार के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए। वहीं, सड़क पर ट्रक खड़े कर सामान उतरवाने पर भी अधिकारी नाराज हो गए। मौके पर ट्रक को सीज कराने की कार्रवाई कराई गई। अधिकारियों की कार्रवाई देखकर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। दुकानें बंद करते समय पुलिस ने दुकानों की वीडियोग्राफी भी की है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि सुभाषगंज का मार्केट गल्ला मंडी में शिफ्ट कर दिया गया है, इसके बावजूद कई दुकानदार अब भी अपपने-अपने प्रतिष्ठïान खोलकर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को पुलिस ने लॉकडाउन के मामले में तीन लोगों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें