फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी आवास में निकला जहरीला सांप

विज्ञापन
Poisonous snake found in District Magistrate's residence
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को जिलाधिकारी आवास परिसर में धामन प्रजाति का जहरीला सांप दिखाई दिया। जिसको देखकर हड़कंप मच गया। कर्मचारियों द्वारा वन विभाग के आला अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर भगवंतपुरा के जंगलों में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी परवेज शहजाद, वन दरोगा प्रद्युम्न भदौरिया, वन रक्षक मनोज श्रीवास मौजूद रहे। इस संबंध में जिला वन अधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी आवास में सांप की सूचना पर वन कर्मियों की टीम भेजी गई थी। टीम द्वारा सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें