छतरपुर जनपद के ईसानगर के रामपुर निवासी रामादीन कुशवाहा का पुत्र संतोष कुशवाहा (25) ट्रैक्टर चलाता था। एक सप्ताह पहले उसने जहर खा लिया था जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। जानकारी होने पर परिजन उसे छतरपुर के अस्पताल ले गए थे। हालत गंभीर होने पर उसे वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन जहर खाने का कारण नहीं बता पाए। पिता रामादीन कुशवाहा किसान हैं। संतोष तीन बहनों में इकलौता था। वह अविवाहित था।