फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला अफसरों के तबादले में मनमानी से नाराज पीएनबी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2026 02:46 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंजाब नेशनल बैंक में महिला अधिकारियों के गलत तरीके से स्थानांतरण का आरोप लगाते हुए बैंक कर्मियों ने सोमवार को सर्किल कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें झांसी मंडल समेत दूसरे सर्किल से आए बैंककर्मियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने प्रबंधन से स्थानांतरण नीति में संवेदनशीलता बरतने की मांग भी की। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के बैनर तले पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान महासचिव अनुराग शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिव्या जायसवाल समेत अन्य महिला अधिकारियों के स्थानांतरण में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने इसे असंवेदनशील रवैया बताया। कहा, महिला कर्मचारियों की पारिवारिक और चिकित्सकीय परिस्थितियों को भी महत्व दिए जाना चाहिए। बैंक कर्मियों ने दोबारा से विचार किए जाने की मांग की। इस दौरान सहायक महासचिव यतेंद्र कुमार गौतम, सहायक महासचिव होशियार सिंह, बीएस रावत, सहायक महासचिव महेंद्र कुमार तिवारी, सतविंदर कुमार, अनिल कुमार, विवेक वर्मा, सागर गुप्ता, गौरव तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें