झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार को भाजपा समेत विभिन्न संगठनों ने जन्मदिवस मनाया।
नगर निगम में सभासदों ने सभासद कक्ष में केक काटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, उप सभापति अनिल सोनी, सभासदों में राजेश त्रिपाठी, प्रदीप नगरिया, अमन राय, प्रदीप खटीक, विद्या प्रकाश दुबे, संजय वाल्मीकि, पुष्पेंद्र वर्मा मौजूद रहे। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में चल रहे वार्षिक व्यायाम प्रशिक्षण शिविर में विधायक रवि शर्मा ने प्रतिभागियों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रदीप सरावगी, संजय पटवारी, महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता, देवी सिंह कुशवाहा, जगदीश कौशल, प्रमोद सिकौरिया, संतोष सोनी आदि मौजूद रहे। लगन लाक्षाकार ने बच्चों को मार्शल आर्ट के गुर सिखाए। इलाइट चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में जमुना प्रसाद कुशवाहा, आमिर राईन, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष अखिल उत्तम पटेल ने जन्मदिवस मनाया। श्री सालासर बालाजी महाराज भक्त मंडल के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। भाजपा सिविल लाइन मंडल के कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क के गेट पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर लखन कुशवाहा, गोकुल दुबे, दिगंत चतुर्वेदी, श्यामलाल साहू, पुरुषोत्तम श्रीवास्तव मौजूद रहे।