झांसी। उत्तर प्रदेश के नोएडा में 31 जुलाई से एक अगस्त तक आयोजित होने पर उत्तर प्रदेश चैंपियनशिप के लिए वीरांगना कराटे स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आर्य कन्या आयोजित कराटे खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 72 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम में शामिल होने के लिए कराटे खिलाड़ियों ने खूब जोर आजमाइश की।
प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका के आठ से 13 वर्ष आयु वर्ग में काव्या दुबे, निवेदही चौहान, सृष्टि अवस्थी, जसनूर कोर, विजेता शर्मा, स्मृति पिपरिया, तनिष्का शाक्या, हर्षिता शर्मा, अंशिका वैद्य, नीलम स्वामी, श्रुति, पाखी पांडेय, ओजस्वी चौहान, सिद्धि चौहान, अवनी अग्रवाल, नित्या नायक, प्रियांशी त्रिपाठी, भाव्या गुप्ता, अक्षरा, सृष्टि गुप्ता विजयी रहीं। जूूनियर बालिका के 14 से 17 आयु वर्ग में ओजस्वी तिवारी, निकिता गौतम, समृद्धि मकरारिया, विपासना, श्रद्धा सुधाकर, हंसिका मिश्रा, अंशिका यादव, मुस्कान सुनौलिया ने जीत हासिल की। सीनियर बालिका वर्ग में अनीता अहिरवार, रिया मिश्रा, जयश्री बाथम, अंजली झा एवं आस्था भसीन ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत हासिल की। सब जूनियर बालक के आठ से 13 वर्ष आयु वर्ग में लक्ष्य, दक्षेश पिपरिया, श्लोक यादव, आयुष शाक्या, दिव्यांश साहू, राघव गुप्ता, नैतिक अग्रवाल, ध्रुव प्रताप, संभव श्रीवास्तव, अर्श सिद्दीकी, देवांश गुप्ता, आदिराज चतुर्वेदी, अवधेश, हृदयांश कनौजिया, मयंक मिश्रा, वैभव सिंह, पार्थ सोनकर का चयन किया गया है।
जूनियर बालक के 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में पार्थ मलहोत्रा व मयंक वर्मा चयनित हुए। सीनियर बालक वर्ग में गोपाल दास कुशवाहा, अभिषेक शाक्या, राज शाक्या एवं ओम चौकसे का चयन किया गया। चयन कमेटी में मेवालाल राजपूत, शाहीन परवीन, पिंकी रायकवार, पूनम गौतम, राखी सनोरिया, राजेंद्र अहिरवार, गजेंद्र प्रजापति रहे।