फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए खिलाड़ियाें ने दिखाया मुक्कों का दम

Fri, 15 Mar 2024 04:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें विजयी रहने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
30 से 35 किग्रा भारवर्ग में अयोध्या के बाल मुकुंद ने गोल्ड, निवान सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। 35 से 37 किग्रा भारवर्ग में गोरखपुर के सीयांजल तिवारी ने गोल्ड व मेरठ के आयुष सोनकर ने सिल्वर मेडल, 34 से 40 भार वर्ग में मेरठ के आदर्श यादव ने गोल्ड, झांसी के कुंवर साहब ने सिल्वर, मेरठ के आरुष कुमार और आगरा के कीर्ति कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

40 से 43 किग्रा में आगरा के तरुण ने गोल्ड, झांसी के कुंवर साहब ने सिल्वर, 43 से 46 भार वर्ग में आगरा के आलोक ने गोल्ड, गोरखपुर के विमलेश ने सिल्वर, 46 से 49 किग्रा में प्रयागराज के सागर कुशवाहा ने गोल्ड, मेरठ के यशपाल ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

49 से 52 किग्रा में गोरखपुर के सत्यम गुप्ता ने गोल्ड, मेरठ के विशेष ने सिल्वर, झांंसी के इंद्रजीत ने कांस्य पदक जीता। 52 से 55 किग्रा में मेरठ के अनुज ने गोल्ड और प्रयागराज के आकाश कुमार सिंह ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 55 से 58 किग्रा भार वर्ग में प्रयागराज के दीपक कुमार यादव ने गोल्ड, आगरा के विनीत पाराशर ने सिल्वर, गोरखपुर के प्रियांशु द्विवेदी ने कांस्य पदक पाया। 58 से 61 किलोग्राम में मेरठ के देव चौहान ने गोल्ड, मेरठ के ही अक्ष ने सिल्वर मेडल हासिल किया। 61 से 64 किलोग्राम भारवर्ग में गोरखपुर के अंशु सिंह ने गोल्ड, देवीपाटन के किशन वर्मा ने सिल्वर मेडल पाया। 67 से 70 किलोग्राम भारवर्ग में वाराणसी के हिमांशु यादव ने गोल्ड, मेरठ के अरनव सिंह ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें