फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इलाज में देरी से घट रहीं प्लेटलेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मौसमी बुखार के साथ ही जिले में डेंगू के मरीज भी मिल रहेे हैं। ऐसे में मरीज बुखार को सामान्य वायरल समझकर घर पर ही इलाज कर रहे हैं लेकिन जब बुखार प्लेटलेट कम करने लग रहा है तब मरीज अस्पताल की ओर भाग रहे हैं। ऐसे ही मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में उनमें इसके कारण का पता जांच से भी नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि इस समय मौसमी बुखार और मच्छरजनित डेंगू का खतरा रहता है। अस्पताल में ऐसे कई मरीज आ रहे हैं, जिन्हें बुखार आया तो वह उसे मौसमी मानकर घर पर ही दवाएं खाते रहे। कई मरीज ऐसे भी आ रहे हैं कि जब उन्हें दिक्कत बढ़ने लगी या प्लेटलेट्स कम हो गईं तब जाकर वह अस्पताल पहुंचे हैं। इन मरीजों की जांच में भी यह आसानी से पता नहीं लग पा रहा है कि उनमें प्लेटलेट्स कम क्यों हो रही हैं। हालांकि, यह डेंगू के संकेत होते हैं। बताया कि ऐसे चार मरीज औसतन प्रतिदिन आ रहे हैं कि जिनकी प्लेटलेट्स घट रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें