नाला सफाई का निरीक्षण करते मुख्य अभियंता।
- फोटो : AMAR UJALA
महानगर में चल रहे नाला सफाई कार्य का शनिवार को मुख्य अभियंता एलएन सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदारों को तलीझाड़ नालों की सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कई स्थानों पर पाइपलाइनों के चलते सफाई में हो रही दिक्कत को लेकर जल संस्थान को पत्र लिखा है। मुख्य अभियंता निर्माण एलएन सिंह ने शनिवार को सबसे पहले पचकुइयां स्थित नाले में चल रही सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने बताया कि पुलिया के नीचे पाइपलाइन गुजर रही है। जिसके नीचे मलबा फंसा हुआ है। पाइपलाइन के चलते नाले का पानी रुक जाता है। साथ ही मशीन से सफाई करने पर पाइपलाइन टूटने का खतरा है। उन्होंने पाइपलाइन के नीचे से मलबे को निकलवाकर नाले को साफ कराया। इसके साथ ही नई बस्ती से हनुमान मंदिर पर नाला सफाई का निरीक्षण कर ठीक से काम करने के निर्देश दिए। वहीं झोकन बाग से सफाई कार्य का निरीक्षण किया। पार्षदों से कार्य का सत्यापन कराने के लिए कहा।