पूंछ। थाना पूंछ क्षेत्र के ग्राम सेसा स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार तड़के एक हादसा हो गया। हाईवे पर गिट्टी से भरा एक खराब ट्रक खड़ा था। झांसी की ओर से आ रही टमाटर लदी पिकअप ने पीछे से उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप चालक मोनीश बेग और टमाटर व्यापारी इदरीस घायल हो गए। दोनों जालौन जनपद के कदोरा कस्बे के निवासी हैं। सूचना मिलने पर थाना पूंछ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ भिजवाया। रात के अंधेरे में सड़क पर खड़े भारी वाहन से यह टक्कर हुई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी रही। संवाद