फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछोर टंकी खाली, मगर नहीं सुधर सके लीकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते गुमनावारा और आसपास क्षेत्र को पाइप लाइन के जरिये पानी मिलने की आस फिलहाल अप्रैल में पूरी नहीं हो सकेगी। जलनिगम वक्त रहते पानी की टंकी दुरुस्त नहीं कर सका, इस कारण संबंधित क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में 20 हजार से अधिक आबादी रहती है। गर्मियों में मेडिकल कॉलेज के आसपास क्षेत्र में स्थित गुमनावारा, शिवाजी नगर, वीरांगना नगर, करगुवां, पिछोर, महाराणा प्रताप नगर, डॉक्टर्स, वकील कॉलोनी, कैमासन नगर आदि में भीषण जलसंकट रहता है। इन क्षेत्रों में न तो कोई सरकारी पाइपलाइन है और न कोई दूसरा इंतजाम। अधिकांश घरों की बोरिंग सूख चुकी हैं। हैंडपंप भी अधिक देर तक चलाने पर पानी उगलना बंद कर देते हैं। गर्मी बढ़ते ही यह स्थितियां बनना शुरू हो गईं हैं। उक्त क्षेत्रों को पानी मिल सके, इसके लिए जलनिगम ने महायोजना के बजट से ही बंद पड़ी बराठा बेसिन पेयजल योजना को चालू कर लिया है। संबंधित क्षेत्रों में पाइपलाइन डल चुकी है। घर- घर पाइपलाइन से पानी पहुंचाने के लिए पिछोर में नई पानी की टंकी और भूतल जलाशय बनाया गया है। पिछले महीने नई टंकी की पुताई होने के बाद उसे भरने का काम किया गया, लेकिन टंकी में लीकेज निकल आया था। टंकी के निचले सिरे में जगह- जगह सीलन आ रही है। इस कारण टंकी को खाली कर उसकी मरम्मत का काम होना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका। टंकी को खाली कर लिया गया है। टंकी दुरुस्त होने के बाद ही अब संबंधित क्षेत्रों में पानी पहुंचाने का काम शुरू हो सकेगा। पिछोर सखी के हनुमान के पास टंकी में लीकेज और सीवेज निकल आए थे। लॉकडाउन में उसे सुधारने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। अब लॉकडाउन के बाद ही टंकी दुरुस्त हो सकेगी। पाइपलाइन की टेस्टिंग होगी। इसके बाद जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। रोहित चौरसिया, अधिशासी अभियंता अतिरिक्त निर्माण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें