फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर हेलमेट के भी मिला पेट्रोल

Thu, 18 May 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
petrol pump - फोटो : demo
विज्ञापन
एसएसपी ने हेलमेट लगाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को ही पंप से पेट्रोल देने के निर्देश दिए थे। यह व्यवस्था बुधवार से लागू होने थी, लेकिन पहले दिन इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। बगैर हेलमेट पहने वाहन चालकों को धड़ल्ले से पेट्रोल दिया गया। हालांकि, उन्हें हेलमेट के प्रति जागरूक जरूर किया गया।   सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी अखिलेश चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पेट्रोल पंप मालिकों के साथ सहमति बनी थीं कि जनपद के पेट्रोल पंपों पर बुधवार से बिना हेल्मेट के दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। साथ ही एसएसपी ने इस आदेश को कड़ाई से लागू कराने के आदेश दिए थे, लेकिन इस आदेश का असर बुधवार को पेट्रोल पंपों पर दिखाई नहीं दिया। वाहन चालक धड़ल्ले से बिना हेलमेेट के ही पेट्रोल भरवाते रहे। इस संबंध में झांसी डीजल- पेट्रोल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राहुल रिछारिया ने बताया कि एकदम वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल देने से रोक पाना संभव नहीं है। हालांकि, बुधवार से सभी पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारियों ने ग्राहकों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें