फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए चक्कर काटते रहते हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। बंगरा ब्लॉक मुख्यालय से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना आसान नहीं है। इसके लिए लोगों को ब्लॉक मुख्यालय के कई-कई चक्कर काटने पड़ जाते हैं। यहां तक मऊरानीपुर तहसील तक जाना पड़ जाता है। इस काम के लिए तीन से चार महीने तक का समय लग जाता है। इससे लोगों के अन्य सरकारी कामों में भी विलंब हो जाता है। कई तो थक हारकर बैठ जाते हैं। इसके बावजूद, विभागीय कर्मचारियों की कार्य प्रणाली में सुधार नहीं आ रहा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बंगरा बृजमोहन अंबेड ने बताया कि सभी प्रमाण पत्रों को जारी करने की समय सीमा तय है। अगर अनावश्यक रूप से प्रमाण पत्र लटकाए जाते हैं तो इसकी जांच की जाएगी। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें