झांसी। झांसी-ग्वालियर मार्ग पर ट्रकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।
थाना कोतवाली इलाके के सागर गेट निवासी सोनू कुशवाहा (26) टेंट लगाने का काम करता था। मंगलवार को वह ट्रक से टेंट लेकर ग्वालियर जाने को निकला। वह ट्रक के पीछे बैठा था। अभी ट्रक ग्वालियर मार्ग स्थित अंबावाय के पास पहुंचा था, तभी पीछे तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची ने सोनू को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।