झांसी महोत्सव में अपनी प्रस्तुति से लोगों को रोमांचित करते यूफोरिया बैंड के डॉ. सलाश सेन व साथी क?
झांसी। झांसी महोत्सव में रविवार रात को यूफोरिया बैंड ने जमकर धमाल मचाया। ब्रिटिश पुलिस के परिधान पहनकर मंच पर पहुंचे बैंड के प्रमुख डॉ. पलाश सेन ने अपने गीतों पर युवाओं को जमकर झुमाया। उन्होंने मंच पर पहुंचते ही गीत न जाने राम क्या होगा की प्रस्तुति दी। इसके बाद मेरे रश्के कमर, घुंघरू टूट गए, क्या मुझे प्यार है, आजा आजा दिल निचोड़े समेत तमाम गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने युवाओं को मंच के करीब बुलाकर भांगड़ा पर जमकर झुमाया। इसके साथ ही काला चश्मा गीत पर युवाओं ने जमकर मस्ती की। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।