फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर उड़ा रहे रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। साइबर जालसाज इन दिनों शेयर मार्केट में निवेश की आड़ में व्यापारियों को निशाना बनाने में जुटे हैं। जल्द ही रकम दोगुना होने के लालच में कारोबारी आसानी से साइबर ठगों के जाल में फंस जाते हैं।

पिछले छह माह के दौरान झांसी रेंज में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें शेयर बाजार में पैसा लगाने की आड़ में लाखों रुपये की ठगी की गई। खास बात यह है कि इन सभी का ऑनलाइन माध्यम से खाता खुलवाया गया। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि शातिर जालसाज के पास फर्जी ट्रेडिंग एप होता है। इसके जरिए वह पैसा लगवाते हैं। इसमें फर्जी तौर पर मुनाफा दिखता है। लालच में आकर लोग अधिक पैसा लगाते जाते हैं लेकिन, जब वह इसे निकालना चाहते हैं तब पैसा नहीं निकलता। इसके बाद उनका खाता बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करती है लेकिन ऑनलाइन माध्यम से पैसा निवेश करने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल करनी चाहिए।

केस एक : सदर बाजार निवासी दिनेश गुप्ता के पास पिछले माह मुंबई से फोन आया। फोन करने वाले ने शेयर मार्केट में निवेश का लालच देते हुए दो माह में पैसा दोगुना कराने का वादा किया। दिनेश ने उसकी बात पर यकीन कर खाता खुलवाया और उसमें तीन लाख रुपये जमा कर दिए। शुरूआत में उनको फायदा होता दिखा लेकिन, जब उन्होंने पैसा वापस निकालने की कोशिश की तब नहीं निकला। अब उनका खाता भी नहीं चल रहा।


केस दो- सीपरी बाजार निवासी अंकुश राजौरिया बर्तन कारोबारी हैं। उनके पास भी ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर जालसाज ने फोन किया। शेयर मार्केट से कमाई का झांसा देकर वॉलेट में पैसे डलवाए। उसकी बातों में आकर उन्होंने पैसा भेज दिया लेकिन, आज तक जालसाज ने लाॅगिंग, पासवर्ड नहीं भेजा। उन्होंने पुलिस से ठगी की शिकायत की है।

केस तीन- मानिक चौक निवासी शिवांशी अग्रवाल का कहना है कि उनके पास 24 जुलाई को अज्ञात नंबर से फोन आया। उनको एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। कुछ समय बाद टेलीग्राम पर एक लिंक के जरिए पैसे निवेश करने को कहा गया। उन्होंने करीब 50 हजार रुपये उसमें डाला लेकिन, उसके बाद टेलीग्राम चैनल से उनको रिमूव कर दिया गया। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


केस चार- शिवाजी नगर निवासी अतुल गुप्ता का कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने शेयर मार्केट में निवेश करने की बात कही। उसकी बात मानकर उसने जालसाज के भेजे लिंक पर जाकर अकाउंट बनाया। करीब 65 हजार रुपये उसने निवेश के लिए डाले लेकिन, जब पैसा उसने निकालना चाहा तब वह नहीं निकल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें