फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोखिम में है जान: ग्रामीणों ने डूबे रिपटा को पार कर निकाली शव यात्रा, वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 12 Sep 2024 05:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी के भंडरा में भारी बारिश से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिपता डूबे होने से बीते रोज एक शव के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी की धार में रिपटा से निकलना पड़ा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डूबे रिपटा को पार कर निकाली शव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते नदियां तालाब उफान पर है। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना पड़ रहा है। विकास खण्ड मऊरानीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकरवारा से निकली नदी का रिपटा नीचा होने के कारण थोड़े से पानी में रिपटा डूब जाता है। जिससे ग्रामीणों को बरसात के मौसम में निकलने में भारी परेशानी हो रही है। रिपता डूबे होने से बीते रोज एक शव के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी की धार में रिपटा से निकलना पड़ा। और ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर दाह संस्कार किया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ग्राम ढकरवारा में ऊंचे वाले भाग पर ग्राम मथुपुरा स्थित कुड़ार बांध से निकली नदी पर वर्षो पुराना रिपटा बना हुआ है। को काफी नीचा होने के कारण थोड़ी सी वर्षा होने से डूब जाता है। ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय भी नदी के उस पार स्थित है। जहां पर सैकड़ो की संख्या में बालक बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करने को जाते हैं। जब भी थोड़ी सी बारिश होती है। तो नदी में पानी आने की वजह से रिपटा डूब जाता है।

बरसात में तो यह समस्या लगभग प्रतिदिन की है। मथुपुरा बांध से जब पानी अधिक होने की स्थिति में बांध के फाटक खोले जाते हैं। तो रिपटा पर पानी बना रहता है। और दोनों तरफ का आगमन बंद हो जाता है। ऐसी स्थिति में ग्राम वासियों को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। कभी-कभार तो दूसरी तरफ रात गुजारनी पड़ती है। और गांव में ऐसी विषम परिस्थिति उत्पन्न होने पर ग्राम वासियों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करने पड़ती है। पहुंचने का कोई साधन नहीं है।
विज्ञापन


गांव में पुल की नितांत आवश्यकता है। पुल बनने से इस गंभीर समस्या का निदान हो सकता है। अन्यथा गंभीर हादसे होने में समय नहीं लगेगा। छोटे-छोटे बच्चे खेलने जाते हैं पढ़ने जाते हैं। ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा सहित ग्रामीणों ने भविष्य की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन से माँग है कि गांव पंचायत की मूलभूत जरूरत अभिलंब पूरी कराई जाए एवं जनहानि से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें