फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली न आने से नाराज लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार के नंदनपुरा इलाके में दिनभर बिजली न आने से लोग बेचैन हो उठे। रात करीब दस बजे तक आपूर्ति बहाल न होने से सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए। नंदनपुरा पावर हाउस पर नारेबाजी शुरू कर दी। यहां कोई भी अफसर मौजूद नहीं था। यह देख लोगों का पारा चढ़ गया। रात करीब 10:45 बजे यहां से निकल लोग नंदनपुरा के झांसी-शिवपुरी मार्ग पर पहुंचे और वहां जाम लगा दिया। कुछ देर में वाहनों की कतार लगने लगी। कटौती से नाराज लोग नारेबाजी करने लगे। सीओ सिटी रामवीर सिंह समेत सीपरी बाजार पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। देर-रात तक बिजली बहाल न होने से लोग हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें