फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News : 33 लाख रुपये के पान मसाले पर लगा दिया 1.10 करोड़ का जुर्माना, दावेदार नदारद

Fri, 19 Aug 2022 02:35 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

Jhansi News : पकड़े गए माल से करीब चार गुना पेनाल्टी लग जाने से व्यापारी माल पर क्लेम करने को सामने ही नहीं आ रहे। वहीं, व्यापारियों के क्लेम न करने से वाणिज्य कर महकमा इनकी नीलामी की तैयारी में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य कर विभाग ने कर चोरी करके मंगवाए गए करीब 33 लाख रुपये का गुटका एवं तंबाकू पकड़ने के बाद उस पर 1.10 करोड़ की पेनाल्टी लगा दी। पकड़े गए माल से करीब चार गुना पेनाल्टी लग जाने से व्यापारी माल पर क्लेम करने को सामने ही नहीं आ रहे। वहीं, व्यापारियों के क्लेम न करने से वाणिज्य कर महकमा इनकी नीलामी की तैयारी में है।

विज्ञापन


जीएसटी में सर्वाधिक 28 प्रतिशत के टैक्स स्लैब में गुटका एवं तंबाकू को रखा गया है। जीएसटी के अलावा दोनों से अलग दर में सेस वसूली भी होती है। गुटका पर 60 प्रतिशत सेस जबकि तंबाकू पर 160 प्रतिशत सेस लगता है। भारी-भरकम टैक्स एवं सेस से बचने की खातिर व्यापारी चोरी छुपे पान मसाला झांसी लेकर आते हैं।

इस महीने टैक्स चोरी करके लाया जा रहा करीब 33 लाख रुपये का माल जीएसटी सचल दस्ते ने पकड़ा। दस्ते ने अंबाबाय में दो गाड़ियां पकड़ीं। दोनों में 12.88 लाख रुपये का पान मसाला भरा था। दोनों पर अलग-अलग 39.67 लाख और 39.67 लाख की पेनाल्टी ठोंक दी गई।
विज्ञापन


इसी तरह कानपुर से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे तंबाकू उत्पाद को पकड़ा गया। इसमें करीब 6.50 लाख रुपये का माल लदा था। दस्ते ने 20.89 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका। जीएसटी अफसरों का कहना है अभी तक कुल करीब 33 लाख का माल पकड़ा गया। पेनाल्टी, टैक्स एवं सेस आदि जोड़ने के बाद इनकी कुल लागत 1.10 करोड़ रुपये हो गई।

यह जुर्माना चुकाने के लिए व्यापारी सामने नहीं आ रहे हैं। अपर आयुक्त (ग्रेड वन) भानु प्रकाश मिश्र का कहना है नियमों के मुताबिक ही इन उत्पादों पर पेनाल्टी लगाई गई है। व्यापारियों के क्लेम न करने से इसकी नीलामी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें