झांसी। बुधवार को बरुआसागर स्थित कंपनी बाग के नजदीक से निकले बिजली के तारों में उलझकर करंट लगने से एक मोर की मौत हो गई। स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों द्वारा मोर का पोस्टमार्टम कराकर राजकीय सम्मान के साथ वनगुआं स्थित नर्सरी में दफन कर दिया। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी परवेज शहजाद, वन दरोगा प्रद्युम्न भदौरिया, वन रक्षक मनोज श्रीवास मौजूद रहे।