दतिया। प्रतिबंधित कार्बाइड गन चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। ग्राम नोनेर हल्का की पटवारी वीणा वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया ने जारी किया। दिवाली के दौरान वीणा वर्मा कथित तौर पर कार्बाइड गन चलाती दिखी थीं। जबकि, जिला मजिस्ट्रेट दतिया ने 22 अक्तूबर को कैल्शियम कार्बाइड गन के क्रय-विक्रय और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था। इसका कारण आम नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव थे। निलंबन अवधि में पटवारी वीणा वर्मा का मुख्यालय तहसील कार्यालय दतिया ग्रामीण निर्धारित किया गया है। अब इस पूरे मामले में विभागीय जांच संस्थित की जाएगी। संवाद