करैरा निवासी रोहित यादव सांप काटने पर एक अगस्त को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती हुआ था। गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने कागजों में उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया।
झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां डॉक्टर तीन दिन तक एक लाश का इलाज करते रहे। मामले को लेकर सीएमएस ने जांच के निर्देश देते हुए पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार करैरा निवासी रोहित यादव सांप काटने पर एक अगस्त को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती हुआ था। गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने कागजों में उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर तीन दिनों तक मुर्दे का इलाज करते रहे?
वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है शुरुआती दस्तावेजों में गलत जानकारी दर्ज करने का मामला लगता है। इसकी जांच कराई जाएगी। सीएमएस को निर्देश दे दिए गए हैं कि प्रकरण की पूरी जानकारी जुटाकर बताएं।