फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पैथालॉजी संचालक ने हड़पे तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मेडिकल कॉलेज के पास स्थित पैथालॉजी सेंटर के संचालक ने जमीन में निवेश कराने के नाम पर युवक से तीन लाख रुपये हड़प लिए। भुक्तभोगी ने नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रेमनगर के नगरा निवासी सूर्य प्रकाश शाक्या ने पुलिस को बताया कि पुलिया नंबर नौ निवासी रघुवीर सिंह कुशवाहा पैथालॉजी सेंटर चलाने के साथ प्रॉपर्टी डीलर भी है। रघुवीर ने जमीन में फायदा दिलाने का लालच देकर उससे भी पैसा लगाने को कहा। उसकी बातों में आकर सूर्य प्रकाश ने बीते 10 अक्तूबर को रघुवीर को तीन लाख रुपये दे दिये। पैसा लेने के बाद से रघुवीर का रवैया बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई माह बाद भी रघुवीर ने पैसा नहीं लौटाया। मांगने पर रघुवीर नाराज हो उठा और उसने जान से मारने की धमकी दी। सूर्य प्रकाश ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर नवाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें