दो साल से था अफेयर
गुरसराय निवासी युवराज (25) ग्रेजुएट था। वह करगुवांजी में किराए के कमरे में रहता था। पार्टनरी में पैथोलॉजी चलाता था। करीब दो साल पहले अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स से उसकी दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अफेयर हो गया। लेकिन वह शादी करने को राजी नहीं थी।
दूसरी शादी की बात पर भड़की प्रेमिका
उसके मना करने के बाद युवक का रिश्ता दूसरी जगह तय हो गया। दोनों की सगाई भी हो गई। जब यह खबर नर्स को पता चली तो वह आग बबूला हो गई। वह रिश्ता तोड़कर शादी करने का दबाव बनाने लगी। मंगलवार शाम करीब 7 बजे बेटे युवराज ने अपनी मां अर्चना से बात की थी।
आखिरी बार मां से बेटे ने की बात
बेटे ने मां से कहा कि गांव में घर बन रहा है, उसके बारे में बात की। इसके बाद उसने यह कहते हुए फोन काट दिया कि थोड़ी देर में बात करेंगे। उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। सुबह भी फोन बंद था। परिजन जब कमरे में पहुंचे तब वह फंदे पर लटका हुआ था।
सुसाइड नोट बरामद
पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें लिखा है कि मैं मम्मी पापा के लिए कुछ नहीं कर पाया। बहुत कोशिश की, लेकिन हो नहीं पाया। सुसाइड नोट में मौत की वजह नहीं लिखी है।