चुनाव में बसें लगने के कारण मंगलवार को ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई। इसमें से पैसेंजर ट्रेनों का हाल सबसे खराब रहा। मंगलवार को चुनाव ड्यूटी में बसों के लग जाने के कारण बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। इससे जनपद के अलग-अलग कस्बों और गांवों में जाने के लिए यात्री परेशान रहे। मजबूरन उनको ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों की संख्या बढ़ने से झांसी- बांदा पैसेंजर, झांसी- कानपुर पैसेंजर, झांसी- लखनऊ इंटरसिटी, झांसी- इलाहाबाद पैसेंजर और बुंदेलखंड एक्सप्रेस में काफी भीड़ रही।