फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पैसेंजर ट्रेनें चलेगीं एक्सप्रेस बनकर

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद से ही ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। इसके बाद १ जून से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों सहित करीब २०० स्पेशल गाडिय़ों को चलाया गया। हालांकि पैसेंजर ट्रेनें अब तक नहीं चल सकी। बताया गया है कि अब रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेनें बनाकर चलाने का फैसला लिया है। सूत्रों से पता चला है कि केवल २०० किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करने वाली पैसेंजर ट्रेनों को ही एक्सप्रेस में बदलने की तैयारी है। पैसेेंजर ट्रेनों के एक्सप्रेस में बदलाव के किराए में भी बदलाव होने की पूरी संभावना है। इन ट्रेनों में कम से कम ५० किलोमीटर का किराया यात्रियों से लिया जाएगा, चाहे यात्री ने दस किलोमीटर का सफर किया हो। पता चला है कि झांसी - आगरा पैसेंजर, झांसी - बीना, झांसी- कानपुर व झांसी - बांदा पैसेंजर को एक्सप्रेस बनाकर चलाया जा सकता हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें