फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मेल से गिरने पर यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दतिया रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल से गिरने पर एक यात्री की मौत हो गई। यात्री अपनी मां के साथ कल्याण से फिरोजपुर के लिए सफर कर रहा था।
विज्ञापन

मुंबई से फिरोजपुर जाने वाली 12137 पंजाब मेल के एस 6 कोच में महाराष्ट्र के उल्लास नगर क्षेत्र की पंजाब कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप सिंह (32) पुत्र बलवीर सिंह अपनी मां के साथ कल्याण से फिरोजपुर के लिए सफर कर रहे थे। ट्रेन जब दतिया स्टेशन पर खड़ी थी, तभी वह कुछ सामान लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतर गए। इसी बीच ट्रेन चल दी और वह चलती गाड़ी में कोच में चढ़ने लगे। चढ़ते समय वह अनियंत्रित होकर कोच के नीचे गिर गए। ट्रेन उनके ऊपर से निकलती चली गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन को आगे जाकर रोक लिया गया। यात्री की मां कोच से उतरकर मौके पर पहुंची, जहां अपने पुत्र का शव देखकर वह बदहवास हो गई। होश आने पर उनका रो- रोकर बुरा हाल हो रहा था। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें