फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: यात्री ने आठ माह की बच्ची के लिए मांगा गर्म पानी, रेलवे ने पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बनारस से मुंबई के लिए अपने परिवार और आठ माह की बच्ची के साथ गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस में यात्री कर रही एक मां के सामने उस समय संकट खड़ा हो गया, जब उसकी बच्ची को भूख लगी और ट्रेन में पाउडर का दूध बनाने के लिए गर्म पानी नहीं मिला। जब लोगों ने एक्स पर रेलवे से मदद मांगी तो ललितपुर स्टेशन पर गर्म पानी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

वाराणसी निवासी रेखा तिवारी तीन मई को अपने पति, बहू, बेटा और आठ माह की पोती के साथ गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस के बी-3 कोच में वाराणसी से सवार हुई थी। वह अपने साथ पोती के लिए पाउडर का दूध बनाने में काम आने वाला गर्म पानी भी लेकर चली थीं लेकिन, पहले से ही आठ घंटे की देरी से चल रही ट्रेन झांसी मंडल के बांदा पहुंचने से पहले 14 घंटे लेट हो गई और दोपहर 2.43 बजे बांदा पहुंची। इससे उनके पास जो पानी था वह समाप्त हो गया। जब बच्ची को भूख लगी तो परिजनों ने पाउडर का दूध बनाने के लिए गर्म पानी की तलाश की लेकिन, पानी नहीं मिल सका। महोबा, खजुराहो और छतरपुर में भी मां ने खानपान विक्रेताओं से गर्म पानी देने की गुहार लगाई लेकिन, पानी नहीं मिल सका। यहां अन्य यात्रियों ने एक्स और 139 हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर बच्ची के लिए रेलवे और डीआरएम झांसी से गर्म पानी उपलब्ध कराने की गुहार लगानी शुरू कर दी, जिसके बाद डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा के निर्देश पर ट्रेन के रात 9.40 बजे ललितपुर पहुंचने पर रेलवे ने बच्ची को गर्म पानी पहुंचाया। रेलवे की कार्रवाई के बाद परिजनों ने भी रेलवे का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें