झांसी। दिल्ली-अंबाला कैंट डबल लाइन सेक्शन पर करनाल स्टेशन पर नए ईआई पैनल के निर्माण के लिए यातायात ब्लॉक के कारण गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय रेलवे प्रशासन ने लिया है। इसलिए ट्रेन 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र 20 मई को पानीपत स्टेशन तक ही जाएगी। वहीं, ट्रेन 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो 21 मई को पानीपत स्टेशन से ही चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन 12715 नांदेड़-अमृतसर 20 मई को हज़रत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद-गाज़ियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंंबाला कैंट के रास्ते चलेगी और नई दिल्ली, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। संवाद