फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ढाई करोड़ से विकसित होगा पारीछा का सुगत बुद्ध विहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। पारीछा स्थित सुगत बुद्ध विहार के पर्यटन विकास के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने मुहर लगा दी है। पर्यटन मंत्रालय करीब ढाई करोड़ की लागत से यहां विकास कार्य कराएगा। बुधवार को बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने बताया कि विकास कार्य के पहली किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि बुंदेलखंड के सबसे बड़े केंद्र के रूप में माने जाने वाले सुगत बुद्ध विहार के विकास के लिए लगातार सरकार से वार्ता की जा रही थी। इसको लेकर विधानसभा में भी मुद्दा उठाया था। अब सरकार ने बुद्ध विहार को विकसित करने के लिए लगभग 2.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। कहा कि केंद्र के भदंत कुमार कश्यप महाथेरो ने इसको लेकर प्रदेश सरकार से आग्रह किया था। विधायक ने मुख्यमंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग से मिलकर मामले में पैरवी की थी। बुद्ध विहार को विकसित करने के लिए झांसी पर्यटन विभाग ने प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजा था। बताया कि इसकी पहली किस्त के रूप में 1. 97 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। जिससे यहां विकास कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष/राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें