फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं पर पैरामेडिकल स्टाफ का गुस्सा, किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बाहर नारेबाजी करती नर्स और वार्ड आया। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए पैरामेडिकल स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर दिया। नाश्ता नहीं तो काम नहीं के नारे लगाते हुए सभी इमरजेंसी के बाहर आ गए। कॉलेज प्रशासन पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को पैरामेडिकल स्टाफ ने खाने-पीने और रहने में अव्यवस्थाओं को लेकर काम ठप कर दिया। स्टाफ में आरोप लगाया कि उन्हें समय से खाना नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को जिस मरीज की मौत हुई थी, उसके उपचार के दौरान पैरामेडिकल स्टाफ भी उपस्थित था। रात से दोपहर 12 बजे तक उन्हें खाना तो दूर नाश्ता तक नहीं दिया गया है। सभी कर्मचारी बहुत आक्रोशित हैं। कॉलेज प्रशासन बातचीत कर मामला सुलझाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें