बुधवार तड़के आगरा से एक बस हाईजेक होने के बाद कई जिलों में हड़कंप मच गया था। खोजबीन के दौरान बस के झाँसी में होने की सूचना मिली थी। जिस पर झाँसी ग्वालियर व कानपुर राजमार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी गई थी। बॉर्डर को सील कर भारी फ़ोर्स तैनात कर दिया गया। आईजी सुभाष सिंह बघेल, डीएम आंद्रा वामसी, एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बस स्टैंड समेत बॉर्डर थानों पर पहुचकर जानकारी की। आइजी ने बस के झाँसी में न होने से साफ मना किया है। सुरक्षा के मद्देनजर झाँसी के प्रमुख चोराहों व हाइवे पर फ़ोर्स तैनात है।