फोटो....
झांसी। बीयू के ललित कला संस्थान ने मंगलवार को चित्रकार एमएफ हुसैन की जयंती पर चित्रकला प्रदर्शनी लगी। समन्वयक डॉ. श्वेता पांडेय ने भारतीय कला में एमएफ हुसैन के योगदान और उनके चित्रों की विविधता के बारे में बताया। शिक्षक गजेंद्र सिंह व दिलीप कुमार ने बताया हुसैन ने चित्रकला के माध्यम से भारतीय कला को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी। इस दौरान रेखा आर्या, मुकेश प्रजापति, अक्षय कुमार, तरुणा मालिक, प्रतीक्षा पस्तोर, अनुपम नामदेव, पायल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो