फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पेन किलर से लेकर एंटी एलर्जिक तक... सिर्फ दो सप्ताह की बचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में 23 फरवरी के बाद दवाओं का जबरदस्त टोटा हो सकता है। अस्पताल में एंटीबायोटिक, एंटी एलर्जिक समेत कई अहम दवाएं सिर्फ दो सप्ताह की ही बची हैं। यूपी मेडिकल कारपोरेशन के वेयर हाउस से पर्याप्त मात्रा में अस्पताल को दवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना डेढ़ हजार मरीज ओपीडी में दिखाने के लिए आते हैं। इसके अलावा 50 से अधिक मरीजों को भर्ती किया जाता है। अस्पताल को यूपी मेडिकल कारपोरेशन के वेयर हाउस से दवाओं की सप्लाई की जाती है। इसके अलावा टेंडर से भी दवाओं की खरीद होती है। मौजूदा समय में अस्पताल को वेयर हाउस से पर्याप्त मात्रा में दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल की ओर से अगर किसी भी दवा की सौ टेबलेट की मांग की जाती है तो बमुश्किल दस मिल पाती हैं। बताया गया कि इन दिनों अस्पताल में पेन किलर, एंटी एलर्जिक, हेड इंजरी के मर्ज की दवा, ऑपरेशन के दौरान मांसपेशियों को शिथिल करने समेत विभिन्न मर्ज की दवाओं का स्टॉक सिर्फ दो सप्ताह का रह गया है। अगर अस्पताल की ओर से जल्द दवाओं का टेंडर नहीं कराया जाता है, तो 23 फरवरी के बाद दवाओं का टोटा हो सकता है।
एंटी रैबीज वैक्सीन की मिलीं 500 शीशियां
जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) की 500 शीशियां मिल गई हैं। एक शीशी में पांच लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है। अस्पताल में सोमवार को 40 और अन्य दिनों में 30 शीशियां का उपयोग होता है। ऐसे में अस्पताल में कुत्ते काटने के इंजेक्शन का 15 से 20 दिन तक का स्टॉक हो गया है।
विज्ञापन

यूपी मेडिकल कारपोरेशन के वेयर हाउस में हर दूसरे, तीसरे दिन स्टाफ दवाओं की मांग लेकर जाता है। वहां जो दवाओं का स्टॉक होता है, उसे उपलब्ध करा दिया जाता है। अभी दवाओं की कोई कमी नहीं है। - प्रमोद कटियार, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें