फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में बनेगा पहूज रिवर फ्रंट, पर्यटन हब के रूप में संवरेगी नदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। झांसी में पहूज नदी को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की तैयारी है। नदी पर 88 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। 950 मीटर में ये काम कराया जाएगा। नगर निगम ने इसकी डीपीआर शासन को भेज दी है। अमृत फंड से बजट की मांग की गई है।
करीब दो सौ किलोमीटर लंबी पहूज नदी बबीना के बैदोरा के जंगलों से शुरू होती है, जो कि जालौन के पचनदा में समाहित हो जाती है। अब झांसी में इस नदी पर रिवर फ्रंट बनाने की योजना है। इसके लिए नगर निगम ने शासन को प्रस्ताव भेजकर अमृत फंड से बजट की मांग की है। धोबी घाट के पास 950 मीटर के पैच में रिवर फ्रंट बनने के बाद झांसी और आसपास के लोगों को नया पिकनिक स्पॉट मिल जाएगा। इसके आसपास पौधरोपण भी किया जाएगा। पेयजल से लेकर सभी मूलभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


किड्ज जोन से लेकर फूड कोर्ट तक होगा
झांसी। रिवर फ्रंट की सुंदरता तो पर्यटकों को भाएगी ही। साथ ही यहां पर खानपान के लिए फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। बच्चों के खेलकूद के लिए किड्ज जोन भी बनेगा। म्यूजिकल वाटर फाउंटेन भी बनाया जाएगा। ओपन जिम की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन


ये भी काम होंगे
....................
- हाई मास्ट लाइटें लगेंगी

- सोलर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी
- लोगों के बैठने के लिए बेंच बनेंगी
- रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाई जाएगी
- रिवर फ्रंट का एंट्रेंस गेट बनेगा


..वर्जन...
पहूज रिवर फ्रंट की डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। बजट मिलते ही इसका काम शुरू करा दिया जाएगा। इसे पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें