पराली जलाने पर 14 किसानों पर एफआईआर
झांसी। पराली जलाने के मामले में जिले की पुलिस ने 14 किसानों पर एफआईआर दर्ज की है। लगातार पराली जलने की घटनाओं के बाद पुलिस व तहसील प्रशासन गांव-गांव खेतों में निगाह रखे हुए है। मोंठ थाने में पराली जलाने वाले 13 व चिरगांव के छिरौना गांव में एक किसान पर तहसीलदार डॉ. लालकृष्ण ने मुकदमे दर्ज कराए। इसके पहले भी तहसीलदार मोंठ, समथर समेत पूंछ थाने में एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि पराली जलाने के मामले में पुलिस एफआईआर कर रही है।