फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बरात चढ़त के दौरान पीएसी जवान ने की हर्ष फायरिंग, महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार की रात को करीब बारह बजे सीपरी बाजार के एक मैरिज गार्डन में बरात चढ़त के दौरान पीएसी जवान द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवती और दो युवक घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि पीएसी कर्मी ने दूल्हे के पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की थी। घटना के बाद से पीएसी जवान फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हरिकिशन डिग्री कॉलेज के पास स्थित निशा गार्डन में मंगलवार को आईटीआई खोडन निवासी रामेश्वर प्रजापति के बड़े पुत्र दीपक की शादी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब बारह बजे बरात पहुंची थी। बरात चढ़त के बाद टीके की रस्म चल रही थी। झांसी पीएसी में तैनात नरेंद्र प्रजापति निवासी अजनर जिला महोबा भी यहां पहुंचा था। रस्म के दौरान नरेंद्र ने दूल्हे के पिता रामेश्वर की दोनाली बंदूक ले ली और एक हवाई फायर झोंक दिया लेकिन, गोली पास में खड़ी रामेश्वर की किरायेदार मिथिलेश के गले के पास जा धंसी। गोली से निकले छर्रें भी वहीं खड़े खुशी (18) पुत्री दिनेश, राजीव (14) पुत्र नवल कुमार एवं रंजन (19) के शरीर में धंस गए। इससे यह सभी घायल हो गए। मिथिलेश खून से लथपथ हो गई। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। परिवार के लोग मिथिलेश समेत सभी घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मिथिलेश की बुधवार दोपहर मौत हो गई जबकि राजीव को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद शादी समारोह के रंग में भंग पड़ गया। दूल्हे के पिता रामेश्वर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि लाइसेंस रामेश्वर के नाम पर है। वह सेना से सेवानिवृत्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें