फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चौकी इंचार्ज ने बदल दी दुर्घटना की कार, पोल खुलने पर एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


मोंठ। मोंठ चौकी इंचार्ज को दुर्घटना की कार बदलने का खेल महंगा पड़ गया। एसएसपी राजेश एस के सामने उसकी पोल खुल गई। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने मामले की पूरी जांच सीओ मोंठ को सौंप दी है। बता दें, 11 मई को खिरियाघाट पुल के पास दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। हादसे की 29 मई को मोंठ थाने में दर्ज कराई गई थी। चौकी इंचार्ज ने इस मामले में दुर्घटना करने वाले कार को बदलकर उसकी जगह दूसरी कार के नंबर पर मुकदमा दर्ज कर दिया। यह बात युवक की पत्नी को मालूम चल गई। एसएसपी राजेश एस शनिवार को मोंठ थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उसी दौरान महिला ने यह शिकायत एसएसपी से कर दी। महिला की बात सुनकर एसएसपी भी चौंक उठे। उन्होंने चौकी इंचार्ज मुसाहिब हुसैन को बुलाकर पूछताछ की तब चौकी इंचार्ज टाल-मटोल करने लगा। मामला सही दृष्टया सही पाने पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने इस मामले के विवेचन को भी बदल दिया। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की जांच मोंठ सीओ को सौंप दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें