फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी बन रहा राशन में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में राशन वितरण के लिए सरकार ने ओटीपी व्यवस्था लागू की है। लेकिन कई गरीब परिवारों के लिए ओटीपी राशन में बड़ी बाधा बन रहे हैं। इससे लोगों की दिक्कत बढ़ रही है। दरअसल सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ई पास मशीन से राशन वितरण की व्यवस्था लागू की है। जिन लोगों का अंगूठा मशीन में मैच नहीं होता उनको प्रॉक्सी के जरिये राशन देने की व्यवस्था है। पहले कोई भी कार्डधारक अपने पहचान प्रमाण पत्र को ले जाकर राशन ले लेता था। अब सरकार ने ओटीपी व्यवस्था लागू की है। लेकिन तमाम परिवारों के लिये ओटीपी व्यवस्था बड़ी मुसीबत बन रही है। तमाम अंत्योदय कार्डधारक परिवारों का हाल ये है कि उनपर रिचार्ज कराने तक कि व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा है। कोटेदार बिना ओटीपी राशन नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें