फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ओरछा जाने और आने के लिए तय हुए रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नए साल का जश्न मनाने के साथ ही भगवान रामराजा के दर्शन करने के लिए ओरछा में पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। भीड़ अधिक होने के कारण सैलानियों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। पर्यटकों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था तय की गई है।
विज्ञापन

जिसके तहत ओरछा तिगेला पर गुलमोहर गार्डन में पार्किंग बनाई गई है। चकरपुर की ओर से आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए लक्ष्मी मंदिर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। चकरपुर और बबीना की ओर से आने वाले वाहनों के लिए हेलीपैड पर पार्किंग बनाई गई है। वहीं पृथ्वीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को सेंचुरी पार्क में पार्क किया जाएगा।
ओरछा के लिए प्रवेश मार्ग
ओरछा में प्रवेश के लिए ओरछा तिगैला की ओर से तथा मुख्य मार्ग, चकरपुर की ओर से आने वाले पर्यटकों के लिए गुंदरई गेट होते हुए मार्ग तथा पृथ्वीपुर की ओर से आने वाले पर्यटकों के लिए तुंगारण सेंचुरी की ओर से मार्ग होगा।
विज्ञापन

ओरछा से वापसी के लिए मार्ग
ओरछा तिगैला, झांसी, निवाड़ी की और से आने वाले दर्शनार्थियों एवं पर्यटकों के वाहनों के वापस जाने के लिए नक्टा तिराहा से रामनगर होते हुए झांसी होकर निकासी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें