- सिद्धेश्वर आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा
संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। नगर के सिद्धेश्वर आश्रम पर चल रही श्री मद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास पं. रामकिशोर पाठक ने कहा कि दुनिया में कुछ सत्य नहीं है, अगर सत्य है तो वह केवल परमात्मा है। उन्होंने कहा बड़े ही पुण्यों के प्रभाव से कथा श्रवण करने का मौका मिलता है और यह भगवान की कृपा से ही प्राप्त होता है। कथा व्यास ने कहा भागवत वेद रूपी वृक्ष का पका हुआ फल है जो गुरु परंपरा से धरा धाम पर आया। भक्ति ज्ञान वैराग्य की कथा का विस्तार से वर्णन किया। इस मौके पर यज्ञ के आयोजक महंत केशवदास, जीतू सोनी, मुख्य यजमान राजेश गुप्ता, कल्याण सिंह परिहार, लोचन सिंह परिहार, मदन सिंह परिहार, सुरेशचंद्र भाटिया, सतीशचंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।