फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एकतरफा प्यार में चली गई युवक की जान, हत्या कर शव पहूज नदी में फें का

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में एक लड़की से एकतरफा प्यार के चक्कर में युवक की हत्या कर शव दतिया के उनाव कस्बे से गुजरने वाली पहूज नदी में फेंक दिया गया। युवक तीन दिन से लापता था। झांसी में लिखी गुमशुदगी और युवक के हाथ पर लिखे उसके नाम से शनिवार देर शाम पुलिस और परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

नवाबाद थाना इलाके के तालपुरा में रहने वाला युवक अरुण परिहार (27) बृहस्पतिवार की रात को घर से निकला था। उसने परिजनों को बताया था कि वह डडियापुरा अपने दोस्त को मोबाइल फोन देने जा रहा है। लेकिन, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा था। काफी खोजबीन के बाद जब परिजनों के हाथ युवक का सुराग नहीं लगा तो उन्होंने शुक्रवार की इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी।
शनिवार को युवक का शव उनाव में पहूज नदी में उतराता मिला। एमपी पुलिस ने आसपास शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो पाई। इस पर सीमावर्ती जिलों की पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने यह जानकारी लापता युवक के परिजनों को दी। इस पर परिजन दतिया पहुंच गए। उन्होंने युवक की शिनाख्त कर ली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक युवक अरुण परिहार एक लड़की से इकतरफा प्यार करता था और आए दिन उससे मिलने की कोशिश करता था। यह बात लड़की और उसके परिजनों को नागवार गुजरती थी। हाल ही में लड़की की शादी तय हो गई थी। उसके ससुराल वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे भी युवक की इन हरकतों का विरोध करने लगे।
उन्होंने बताया कि इसी मामले में बृहस्पतिवार की रात युवक को फोन कर बुलाया गया था। लड़की पक्ष के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन, वह नहीं माना। इससे विवाद होने लगा। इसी बीच मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। रात में आरोपी उसके शव को ठिकाने लगाने की गरज से उनाव में पहूज नदी में फेंक आए।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दाहिने हाथ पर लिखा था अरुण परिहार
झांसी। युवक के दाहिने हाथ पर उसका नाम लिखा हुआ था। नदी में शव बरामद होने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसके हाथ पर लिखे नाम के जरिये उसकी पहचान की कोशिश की। साथ ही सूचना झांसी पुलिस को दी गई और बताया गया कि युवक के दाहिने हाथ में अरुण परिहार लिखा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने जानकारी परिजनों से साझा की। इसके बाद उसकी शिनाख्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें