ओरछा गेट निवासी एक और महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है, जो कि सबसे पहले इस बीमारी की चपेट में आई मरीज की पड़ोसी है। इसके साथ ही झांसी में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। चार दिन पहले तक पूरी तरह कोरोना मुक्त रहने वाले झांसी में लगातार इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक एक परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित थे मगर बृहस्पतिवार को एक और मामला सामने आया है। ये महिला भी हॉटस्पॉट घोषित किए गए ओरछा गेट का रहने वाली है। इस महिला को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद अब कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। इस क्षेत्र के लोगों की जांच जारी रहेगी।