फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ओवरब्रिज की एक लेन बनकर तैयार, आज से शुरू होगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पिछले 18 महीनों से आवागमन में परेशानी झेल रहे महानगर के लोगों को सोमवार को बड़ी राहत मिलने वाली है। दोपहर दो बजे बाद सेतु निगम द्वारा ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर नवनिर्मित ब्रिज की एक लेन को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम ने ओवरब्रिज का निर्माण मार्च 2022 में शुरू किया था। इसके बाद से ही महानगर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई थी। शहर के लोगों का ग्वालियर रोड तक आना बेहद मुश्किल हो गया था। लोगों को संकरे रास्ते और गलियों से होकर जाम से जूझते हुए आना होता था। लेकिन, अब इस समस्या का समाधान होने जा रहा है। सोमवार को दोपहर दो बजे के बाद ब्रिज की 7.5 मीटर चौड़ी एक लेन को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। सेतु निगम के परियोजना निदेशक इं. मुकेश कुमार ने बताया कि एक लेन का निर्माण पूरा हो गया है। इसे सोमवार को दो बजे बाद खोल दिया जाएगा। जबकि, दूसरी लेन मई 2024 तक तैयार कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें