झांसी। थाना कोतवाली स्थित सुभाष गंज में मुनीम का एक लाख रुपये से भरा बैग लेकर एक बालक भाग गया।
सदर बाजार निवासी रिंकू जैन दवाओं के कारोबारी हैं। उनका मुनीम किशोर एक लाख रुपये तकादा करके कोतवाली के सुभाषगंज स्थित मनोज मेडिकल स्टोर पर पेमेंट लेने पहुंचा। यहां वह तीस हजार रुपये लेकर गिनने लगा। करीब ही एक बालक स्टोर पर दवा के बारे में जानकारी लेने लगा। मौका पाकर बालक एक लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकला। खबर मिलते ही पहुंची कोतवाली पुलिस ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।