अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज के पास झांसी-कानपुर बाईपास तिराहे पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा एक किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बन जाने से यहां दुर्घटना का खतरा नहीं रहेगा।
झांसी-कानपुर बाईपास तिराहे पर शिवपुरी, कानपुर और झांसी की ओर से जाने वाले वाहनों का आवागमन होता है। इससे तिराहे पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एनएचएआई द्वारा यहां एक किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसके बन जाने के बाद शिवपुरी और कानपुर की ओर से आने-जाने वाले वाहन फ्लाईओवर से होकर गुजरेंगे। जबकि, झांसी की ओर से आने-जाने वाली गाड़ियां फ्लाईओवर के नीचे से होकर गुजरेंगी। एनएचएआई मुख्यालय की ओर से इसके निर्माण के लिए निविदाएं मांगी गईं हैं।
0000000
ग्वालियर रोड पर बनेगी थ्री लेवल सड़क
कानपुर और शिवपुरी की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए एनएचएआई ने ग्वालियर रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया था। लेकिन, निर्माण पूरा होने से पहले ही हवाई पट्टी नजदीक होने के चलते सन 2006 में सेना ने इस पर रोक लगा दी थी। तब से यह अधूरा ही पड़ा हुआ था। एनएचएआई की तमाम कोशिशों के बाद भी यह रोक हट नहीं पाई। ऐसे में अब यहां थ्री लेवल सड़क का निर्माण किया जा रहा है। कानपुर और शिवपुरी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अंडरग्राउंड सड़क बनाई जाएगी। झांसी और ग्वालियर के वाहन इसके ऊपर बनी सड़क से गुजरेंगे। जबकि, शिवपुरी से ग्वालियर की ओर जाने वाली गाड़ियों के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
000000
फोटो
बाईपास तिराहे पर फ्लाईओवर और ग्वालियर रोड पर थ्री लेवल सड़क बनाने के काम के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। इस कामों पर एनएचएआई एक अरब 46 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करेगी। दो साल में यह सभी परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। इससे यहां के यातायात को बड़ा लाभ होगा। - सुनील जैन, परियोजना निदेशक-एनएचएआई